कानपुर और कन्नौज में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम की रेड पर देश के मशहूर फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक ‘रेड-2’ फिल्म बनाएंगे। उन्होंने यह घोषणा यूपी में पहली बार आयोजित ‘काशी फिल्म महोत्सव’ में एक पैनल चर्चा के दौरान की। उन्होंने कहा कि उनकी बनाई ‘रेड’ फिल्म में केवल यह दर्शाया गया था कि दीवारों से भी पैसे निकल सकते हैं। जबकि हाल में कानपुर और कन्नौज में रेड में जब वास्तव में दीवारों से पैसे निकले तो ‘रेड-2’ फिल्म बनाने का मन बना लिया। फिल्म में दीवारों से पैसे निकलने का सीन दिखाया जाएगा।