फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 25 पदक जीतकर राधाकृष्ण सदन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेल का आगाज सोमवार दोपहर मार्च पास्ट से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य बलदेवी पीजी कॉलेज भवनाथ सिंह ने खिलाड़ियों खेल शुरू कराया। एथलेटिक्स में 25 पदक जीतकर राधाकृष्ण सदन विजेता बना। कबड़्डी में स्वामी विवेकानंद सदन हाउस ने एपीजे अब्दुल कलाम सदन को 37-16, आर्यभट्ट सदन ने राधा सदन को 28 -13 से हराया। 100 मीटर दौड़ में 12 स्वर्ण, 3 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ राधाकृष्णन सदन प्रथम स्थान, 11 स्वर्ण, 12 रजत तथा 8 कांस्य पदक के साथ स्वामी विवेकानंद सदन द्वितीय स्थान पर रहे। 7 स्वर्ण 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कलाम सदन तृतीय स्थान पर रहा। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल, संचालन प्रधानाचार्य संदीप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह ने दिया। मौके पर आशीष मिश्र, डॉ दिलीप पटेल, विकास दत्त मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें