सेंसेई आर बालाजी को कराटे के छठवें डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20वीं ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता इंडिपेंडेंस कप के दौरान मिला। वह बरेका में कार्यरत हैं। कराटे कोच गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें कराटे के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया। इस अवसर पर भारत शर्मा, अखिलेश कुमार रावत मौजूद रहे।