फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीडब्ल्यूडी की सुस्त रफ्तार, दालमंडी से नहीं हट रहा मलबा

विज्ञापन
दालमंडी में सड़क पर पड़ा मलबा। अमर उजाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत चिह्नित भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। एक सप्ताह से हथौड़ी और छेनी से मजदूर तोड़ रहे हैं। यहां काफी मलबा पड़ा है। जिसे अब तक पीडब्ल्यूडी की ओर से इसे हटवाया नहीं गया है। सुस्त रफ्तार के कारण दिक्कत आ रही है। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से 23 जर्जर भवनों को नोटिस देकर ध्वस्त कराया गया था। भवन स्वामियों के संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया चल रही है। चौक थाना क्षेत्र में एरियल सर्विलांस शुरू किया गया है। ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी कर भवनों की स्थिति, अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और संरचनात्मक जोखिम को देख एरियल सर्विलांस का प्रयोग किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि मलबा हटवाने का काम ट्रॉली से कराया जा रहा है। जल्द ही पूरे मलबे हटवा दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें