फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण, बोले- तय समय पर पूरा हो काम

Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 कैबिनेट मंत्री (लोक निर्माण विभाग ) जितिन प्रसाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ दरबार और काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास कार्यों की समीक्षा और सड़कों के गड्ढा मुक्त कार्य की हकीकत जानने कैबिनेट मंत्री (लोक निर्माण विभाग ) जितिन प्रसाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ दरबार और काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन


लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य देख संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों को दो से तीन दिन में निपटाएं। इस दौरान आ रही समस्याओं को बताएं, उसका समाधान होगा। कहा कि हर हाल में दो महीनों के अंदर चालू कराएं। अब समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व अन्य मंत्रियों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने शहर की अन्य सड़कों बारे में पूछा, जिन्हें चौड़ा किया जा सकता है। कहा कि विभागीय समीक्षा बैठक में इन सड़कों के बारे में बताएं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी से वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग
 

शाम 6.30 बजे काशी विश्वनाथ धाम और सात बजे काल भैरव मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन 4 सी और 5 सी के निरीक्षण कि लिए निकले। यहां उन्होंने दोनों ही मार्गों को देखा और काम में देरी का कारण पूछा।  लहतारा-मोहनसराय सिक्स लेन मार्ग और लोहता-कपसेठी मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्ट में काम कराएं। रात 10.30 बजे कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का निरीक्षण कर वापस सर्किट हाउस लौटे। गुरुवार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों संग बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें