वाराणसी। जनपदीय प्रवर्तन दल के अध्यक्ष उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने कछवा मंडी के पास संचालित बीज एवं खाद की दुकानों की सघन जांच की। उर्वरक केंद्रों पर रेट बोर्ड न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उर्वरक के निर्धारित मूल्य व सब्सिडी के विवरण अंकित करने के निर्देश दिए। इसे सभी केंद्रों पर लगाने को कहा। कहा कि किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार पॉस मशीन में अंगूठा लगाकर तय दर पर उर्वरक दें। अगर कोई विक्रेता/समिति अधिक दर पर बिक्री या अवैध रूप देती है तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बीज केंद्रों को भी किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज बिक्री करने, तय प्रजाति के अलावा बीज बिक्री करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं के बीज 50 फीसदी अनुदान पर बिक्री की जा रही है। संवाद