फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संगमम में सरदार पटेल पर आधारित कठपुतली शो और बच्चों के क्विज हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम 4.0 में नमो घाट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित कठपुतली शो दिखाया गया। इसमें 200 से ज्यादा छात्रों ने मिलकर काम किया। बाल विद्यालय के 143 छात्र, देहरादून स्कूल के 46 छात्र और त्रिदंडी देव वेद पाठशाला के 30 छात्र सहित कई स्कूलों के बच्चों ने इस प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों को लौहपुरुष पटेल के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को समझाया गया। इसके घाट पर बच्चों के लिए क्विज और ओरिएंटेशन भी किया गया। वाराणसी-एक विरासत नगरी विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई तो नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की गतिविधियों में स्कूलों के 600 से ज्यादा छात्रों ने सक्रियता दिखाई है। ‘रीडिंग एंड पब्लिशिंग’ पर एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र चला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और साहित्यिक सृजन की ओर प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें