आठों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के आलेख प्रकाश के साथ 25 अक्तूबर तक आपत्ति-सुझाव का मौका दिया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन की सूची तैयार कर ली गई है। इसका आलेख प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। आलेख प्रकाशित मतदान स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://varanasi.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने जन सामान्य से अपील की कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन के संबंध में कोई आपत्ति/सुझाव हो तो 25 अक्तूबर तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।