बरेका सम्राट अशोक जयंती निकली यात्रा। संवाद
सम्राट अशोक की जयंती अशोकाष्टमी पर बरेका में जनजागरण यात्रा निकाली गई। सामाजिक संस्था कुशवाहा मित्र मंडल की ओर से निकाली गई यात्रा आरपीएफ बैरक से निकली और पूर्वी कॉलोनी, सिनेमा हॉल, कुंदन इंजन, भुल्लनपुर स्टेशन, सूर्य सरोवर, जलालीपट्टी मार्केट, ऑटो स्टैंड, कंचनपुर कॉलोनी से वापस होकर कंदवा गेट, बाल उद्यान होते हुए कर्मचारी क्लब के पास समाप्त हुई। इस दौरान रथ पर सम्राट अशोक का चित्र और दोनों तरफ राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ, गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले व अन्य महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे। इस दौरान कर्मचारी परिषद के श्रीकांत यादव, मनीष सिंह, अमित कुमार, अमित कुमार यादव, नवीन सिन्हा, कुशवाहा मित्र मंडल के संरक्षक जयराम सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे।