फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BHU में मनुस्मृति पर शोध से पहले शुरू हुआ विरोध, प्रोफेसर बोले- किया जा रहा दुष्प्रचार

Wed, 01 Mar 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग में मनुस्मृति पर शोध से पहले ही विरोध होने लगा है। बहुजन समाज छात्र संगठन ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है। उनका आरोप है कि इसमें बहुत कुछ गलत लिखा है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में मनुस्मृति पर शोध से पहले ही विरोध होने लगा है। बहुजन समाज छात्र संगठन ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है। उनका आरोप है कि इसमें बहुत कुछ गलत लिखा है। बीएचयू के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग को भारतीय समाज में मनुस्मृति की उपादेयता या प्रासंगिकता पर आधारित प्रोजेक्ट शोध के लिए कोविड काल में मिला था।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर मिश्र को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस से बजट भी मिला है। प्रो. मिश्र ने फेलो की भर्ती प्रक्रिया शुरू की तो विरोध के स्वर तेज हो गए। आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मनुस्मृति लागू नहीं होती है। संविधान में हर किसी को समान अधिकार है। हालांकि, प्रो. मिश्र ने कहा कि मामले में दुष्प्रचार किया जा रहा है। शोध व शिक्षा में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें