जिले के बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को 152 संविदा कर्मियों की छंटनी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति अधीक्षण अभियंता नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय वाराणसी को पत्रक देगी। छंटनी नहीं रुकी तो आंदोलन करेंगे। प्रर्दशन कारियों का कहना था कि कोई भी बिजलीकर्मी आज के परिवेश में 12 घंटे से कम काम नहीं कर रहा है। उसके बाद भी प्रबंधन निजीकरण पर तुला है।