फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली निगम निजीकरण के विरोध में एक जनवरी से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के निजीकरण का विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने बिजली कार्यालयों पर प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने एक जनवरी से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। फरवरी से सभी ट्रेड यूनियनों के साथ ही हड़ताल करने की घोषणा की। संघर्ष समिति की ओर से चल रहे विरोध प्रदर्शन में मीडिया सचिव अंकुर पांडेय, राजेश सिंह ने कहा कि नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खाते में एक वर्ष के औसत खपत के आधार पर उनके वर्तमान बिल में 25 प्रतिशत क्रेडिट देने की व्यवस्था करनी चाहिए। उप्र में बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के साथ प्रदेशभर में बिजली कर्मी आगामी 1 जनवरी से आंदोलन करेंगे। इस दौरान संदीप कुमार, हेमन्त श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला,धनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें