हैदराबाद विश्वविद्यालय में पेड़ की कटाई को लेकर बीएचयू में भी छात्रों का गुस्सा दिखा। बृहस्पतिवार को सिंह द्वार और न्यू विश्वनाथ मंदिर पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और इस एक्शन को पर्यावरण विरोधी बुलडोजर का नाम दिया। एनएसयूआई बीएचयू के सदस्यों ने वीटी के बाहर, बीएचयू के आम छात्र और आइसा की ओर से सिंह द्वार प्रतिरोध सभा हुई। हैदराबाद के पास 400 एकड़ में फैले कांचा गची बावली जंगल पर भूमि सफाई गतिविधियां चल रही हैं। इससे जंगली जानवरों पर खतरा आ जाएगा। छात्र सभा की ओर से पेड़ कटाई रोकने और कड़ा कानून लागू करने के लिए पांच सूत्री मांगे भी रखी गईं। एनएसयूआई की ओर से राहुल, अंकिता, बबीता, स्वीटी, राजीव, रुचि, अर्पिता और आइसा से रोशन पांडेय मौजूद थे।