थाना लोहता में आरोपियों से हो रही पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्त में आए युवकों की शिनाख्त बनकट की ग्राम प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कोरौती के शुभम सिंह उर्फ राहुल, चंदौली के भैनताली भरथीपुर गल्लामजी के सोनू जायसवाल, कबीरपुर के प्रेम कुमार सोनकर व मुगलसराय के आनंद नगर कालीमहल के संदीप जायसवाल और बिहार के बक्सर निवासी संजय यादव के तौर पर हुई है। वहीं, गिरफ्तार की गई युवतियां चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले की रहने वाली हैं।
लोहता थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से भाग निकले कारखाना संचालक अनुराग सिंह और उसके एजेंट गुल्लू और कलीम भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे की सूचना पर शनिवार देर शाम छापा मारा गया था। मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। हालांकि संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। भेलूपुर थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।