फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 4.5 करोड़ के प्रस्ताव आए, सबसे ज्यादा नाली-खड़ंजा और ओपेन जिम के

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पूर्व में हुए कार्यों का अनुमोदन होने के साथ मनरेगा और क्षेत्र पंचायत से लगभग 4.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए। क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्व निर्धारित समय 11 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चली। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी गई। इसके बाद सदस्यों ने मनरेगा के तहत तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव और क्षेत्र पंचायत के तहत विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ के प्रस्ताव आए। प्रस्ताव के बाबत सदस्यों के बीच चर्चा हुई। इस पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह ने कहा कि प्राथमिकता और धन के उपलब्धता के आधार पर प्रस्ताव के तहत आए कार्यों को किया जाएगा। बैठक के दौरान सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा, नाली व ओपन जिम निर्माण के ज्यादातर मामले आए। इस दौरान बीडीओ देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, सीडीपीओ आशीष वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप शुक्ला, पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतिमा, बीईओ अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें