फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विजय मिश्र के बेटी के नाम की 23 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी बेटी के नाम पर दर्ज प्रयागराज के फूलपुर में चार बीघे सात बिस्वा 10 धुर जमीन जब्त की है। उसकी कीमत 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के आदेश पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

संगठित एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को जिले की पुलिस टीम ने बेटी सीमा मिश्रा और परिजनों के नाम दर्ज 23 करोड़ की संपत्ति को जब्त की। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि बेटी और परिजनों के नाम मौजा पट्टी धीना उर्फ लालापुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज में भूमि कुल रकबा 0.773 हेक्टेयर यानि चार बीघे सात बिस्वा 10 धुर को जब्त किया गया। यह संपत्ति आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई। उक्त संपति को जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की ओर से गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश के तहत हुई। बताया कि पूर्व विधायक पर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी आदि के 83 अभियोग दर्ज हैं। उनमें कुछ में सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें