दो पुलिस अधिकारियों का सीनियर स्केल में प्रमोशन
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कमिश्नरेट के दो पुलिस अधिकारियों का सीनियर स्केल में प्रमोशन हुआ है। सोमवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने स्टेट एंबलेम लगाकर प्रमोशन की बधाई दी। एसीपी चेतगंज संतोष कुमार मीणा और एसीपी लखन सिंह यादव को प्रोन्नति दी गई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार दोनों अधिकारी कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात हैं।