आईएमएस बीएचयू डेंटल फैकल्टी प्रो. टीपी चतुर्वेदी को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में प्रो. चतुर्वेदी के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले प्रो. टीपी चतुर्वेदी तीन बार उत्तर प्रदेश के डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बताया कि आईडीए का मुख्य उद्देश्य लोगों को मुख एवं दांत के रोगों के बारे में जागरूकता और नित दंत चिकित्सा में नए उपचार शोध को दंत चिकित्सक को प्रोत्साहित करना है। प्रो. चतुर्वेदी को कई संगठन और संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है।