बीएचयू आयुर्वेद संकाय के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रो. एसजे गुप्ता को मुंबई में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में सुश्रुत अवाॅर्ड से नवाजा गया है। 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित कॉन्फ्रेंस एपकॉन-2025 में प्रो. गुप्ता को यह अवाॅर्ड शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला। डॉ. मनोज नेसरी, जामनगर आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलपति ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।