फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रो. प्रवेश लिस्बन में भारत-पुर्तगाल संबंधों पर करेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के इतिहासकार प्रो. प्रवेश कुमार श्रीवास्तव लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल में भारत और पुर्तगाल के ऐतिहासिक संबंधों पर शोध करेंगे। प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और यूजीसी-एचआरडीसी के पूर्व निदेशक प्रो. श्रीवास्तव को लिस्बन विवि के कला संकाय की ओर से छह सप्ताह की विशेष शोध और शैक्षणिक कार्यशाला में हिस्सेदारी करेंगे। यह शोध प्रवास 9 जून से शुरू होगा। इसके अंतर्गत वह पुर्तगाली अभिलेखों के प्राथमिक स्रोतों के आधार पर भारत–पुर्तगाल ऐतिहासिक तथ्यों के पुनर्निर्माण विषय पर रिसर्च करेंगे। अपने प्रवास के दौरान प्रो. श्रीवास्तव पुर्तगाल के अभिलेखागारों और ग्रंथालयों में मौजूद दुर्लभ स्रोत-सामग्री का अध्ययन करेंगे। वह अब तक एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर अमेरिका महाद्वीपों के लगभग 20 देशों की अकादमिक यात्राएं कर चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, पुर्तगाल, जापान, चीन और अन्य यूरोपीय देशों के विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान, शोध-पत्र प्रस्तुति के साथ ही विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें