फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रो. हृदय को मिलेगा सीताराम कविराज सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीविद्या के देशिक प्रवर आचार्य स्वामी दत्तात्रेयानंदनाथ (पं.सीताराम कविराज) के शताब्दी जयंती महोत्सव बुधवार को गणेशबाग नगवां स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में मनाया जाएगा। पीठ के अध्यक्ष श्री प्रकाशानंदनाथ के सानिध्य में सुबह श्रीमहागणपति पूजन, श्रीचक्र नवावरण महा पूजा तथा वेद परायण होगा। शाम को चार बजे से विद्वत गोष्ठी होगी। प्रो. हृदय रंजन शर्मा को सीताराम कविराज स्मृति सम्मान दिया जाएगा। उनको एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा काशी के 121 संस्कृत के विशिष्ट विद्वानों का भी सम्मान होगा। श्रीकाशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, सभाजनीय अतिथि महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के उपाध्यक्ष प्रो. हृदयरंजन शर्मा, पूर्व अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें