फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी को संगीत नाटक अकादमी रत्न सम्मान

विज्ञापन
चितरंजन ज्योतिषी को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस के प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी को संगीत नाटक अकादमी रत्न सदस्यता सम्मान मिला है। वह हिंदुस्तानी संगीत के प्रख्यात कलाकार हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। वह प्रदर्शन कला संकाय में गायन एवं संगीत विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष रहे हैं। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में कुलपति भी रहे। ग्वालियर घराने में संगीत सीखने के साथ उन्होंने बनारस घराने की संगीत की बारीकियां भी सीखीं। उन्हें 2023 में संगीत नाटक अकादमी की ओर से अमृत पुरस्कार भी मिला था। प्रो. ज्योतिषी ने कई दशकों तक संगीत शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें