वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 की कई गलियों में लापरवाही से काम कराया जा रहा है। क्षेत्र के अमन यादव ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब होने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अव्यवस्था के कारण आम नागरिकों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। सामान्य विभाग के जेई को पिछले दो दिनों से लगातार फोन कर स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा। ब्यूरो