डालिम्स सनबीम स्कूल की छात्रा प्रियांशी चौबे ने इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के 15 सीबीएसई विद्यालयों से 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षक की जगह ले सकता है या नहीं था। बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अंकों के आधार पर किया गया, जिसमें प्रियांशी चौबे को दूसरे स्थान के लिए चुना गया। शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्र कुमार मिश्रा गुड्डू महाराज'''''''', सीएमडी अलका मिश्रा और प्रिंसिपल तरुण रुपानी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।