फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रियंका ने टेबल टेनिस में दो सेट जीतकर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस शिविर में मंगलवार को मैत्री मैच खेला गया। बालिका वर्ग में प्रियंका ने पूजा सिंह को दो सेट में हरा दिया। कोच ब्रज भूषण यादव ने बताया कि तीन सेट के मुकाबले में पहला सेट पूजा ने 11-7 से जीता। प्रियंका ने दो सेट 11-9, 11-8 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर के लिए 37 बालिका खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रशिक्षण 16 दिन तक चलेगा। दो सत्र में खिलाड़ियों को खेल के तकनीकी पक्षों की जानकारी दी जाएगी। बताया कि ककरमत्ता स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चार खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टेनिस, टेबल टनिस, शतरंज और योगाभ्यास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें