फोटो
वाराणसी। संस्थान बरेका की ओर से पर्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। इसमें स्लोगन प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर सागर चंद्रा रहे और दिनेश शर्मा को तीसरा स्थान मिला। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रज्ञांसी प्रथम, शाश्वत कुमार दांगी द्वितीय और सान्वी कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। संयोजक आलोक कुमार सिंह ने सभी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आनंद राय, रमेश चंद, रविंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद