वाराणसी। वीडीए और आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की बैठक बुधवार को वीडीए में हुई। ट्रांसपोर्ट नगर योजना की समीक्षा के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ताकि, ट्रांसपोर्ट नगर में आधारभूत सुविधाओं का विकास सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। एसटीपी से संबद्ध तीन ओवरहेड टैंक निर्मित किए जा रहे हैं। दो टैंकों का निर्माण-कार्य प्रगति पर है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया गया कि इन टैंकों में जिंक एल्यूमिनियम कोटिंग का उपयोग उपयुक्त रहेगा। संरचना का निर्माण अधिक सुगमता और टिकाऊपन के साथ हो सकेगा। सीवेज लाइन और स्टॉर्म वाटर लाइन, ग्राउंड वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम, फ्रेश वॉटर और ट्रीटेड वाटर की प्रबंधन प्रणाली, फायर फाइटिंग सिस्टम अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित तकनीकी बिंदु पर चर्चा की गई। ब्यूरो