फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोशल मीडिया पर गाली-गलौच करने पर प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानाध्यापक को सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और एक शिक्षिका को चार्ज न लेना महंगा पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को दोनों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक चपरासी को अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया है। तीनों के खिलाफ जांच टीम बैठाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। आराजीलाइन ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सरवनपुर के प्रधानाध्यापक जीउत राजभर पर आरोप है कि वह दो खंड शिक्षा अधिकारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौच कर रहा था। साथ ही स्कूल के अध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप था। बीएसए ने जीउत को निलंबित कर बीआरसी पिंडरा से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, चोलापुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय दानगंज द्वितीय की सहायक अध्यापिका प्रीति शक्ति जनवरी से ही चार्ज नहीं ले रही थीं। एक मार्च तक चार्ज नहीं लिया तो उन्हें निलंबित कर बीआरसी बड़ागांव से संबद्ध किया गया। वहीं, काशी विद्यापीठ ब्लाॅक के बीआरसी केशरीपुर में तैनात चपरासी आलोक कुमार वर्धन को एआरपी की बैठक में जरूरी पत्रावली न देने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें