फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उर्दू में नहीं पढ़ने पर प्रधानाध्यापक ने की छात्र की पिटाई, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। प्राथमिक विद्यालय महुगढ़ केवटान बस्ती में उर्दू में पुस्तक पढ़ने से मना करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि रोते हुए घर पहुंचे छात्र से पूरे मामले की जानकारी होने पर जब परिजन स्कूल पहुंचे तो उनको भी प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और और परिजनों का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक उर्दू पढ़ने के लिए उन पर हमेशा दबाव बनाते हैं। आपत्ति करने पर मारने-पीटने लगते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक का कहना है कि उनकी उर्दू अध्यापक पद पर नियुक्ति हुई है। इसलिए वे उर्दू भाषा में ही सभी विषयों को पढ़ाने का काम करेंगे। उधर, उर्दू में पढ़ने के लिए दबाव बनाने से नाराज छात्र सत्यम कुमार के पिता दयाशंकर तथा ग्राम प्रधान ने थाने में पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि छात्र के अभिभावक की ओर से तहरीर दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस मामले की जांच कर प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि उनको मामले की जानकारी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी छानबे को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वे सोमवार को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें