राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करौंदी में 14 जुलाई को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। इसमें जिले कई सरकारी संस्थान और निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी।संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश सिंह ने बताया कि जिले के संस्थानों और कंपनियों में अप्रेंटिस के लगभग 100 पद खाली हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। किसी भी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षु मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्भी apprenticeshipindia.org पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद आवेदक अपनी प्रोफाइल की प्रति लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ मेले में हिस्सा ले सकते हैं।