फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक निलंबित, अभिभावकों ने स्कूल में किया था हंगामा

Wed, 19 Oct 2022 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सेवापुरी क्षेत्र स्थित एख विद्यालय के सहायकअध्यापक को छात्राओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन और आदमपुर जोन प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार को बीएसए ने छात्राओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया। अभिभावकों की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की। वहीं मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव व आदमपुर जोन प्रभारी प्रीति को सौंपी गई है।  

विज्ञापन


बीते शनिवार को सहायक अध्यापिका और कई शिक्षक ट्रेनिंग में गए थे। इस दौरान सहायक अध्यापक शैलेंद्र ने छात्राओं को खेल के बहाने विद्यालय के कमरे में बंद कर अश्लील हरकत की। डरी-सहमी छात्राएं जब घर पहुंचीं तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को विद्यालय पहुंचीं छात्राओं ने सहायक अध्यापिका को भी पूरी बात बताई।

वहीं अभिभावकों ने भी इस मामले को लेकर विद्यालय में हंगामा किया। इसके बाद शिक्षकों ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव को दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने तत्काल सहायक अध्यापक को निलंबित कर मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें