फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बोले- अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूद बहुत जरूरी

Mon, 08 Nov 2021 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय डी पाटिल वाराणसी पहुंचे हैं। यूएई में आयोजित टी-20 विश्व कप से भारतीय टीम के बाहर होने पर निराशा जताई। 
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय डी पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय डी पाटिल का सोमवार को वाराणसी में भव्य स्वागत हुआ। नदेसर स्थित होटल में अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूद का महत्व किसी से कम नही हैं। यदि शिक्षा से बुद्धि का विकास होता है तो खेलों से शरीर का। शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं।

विज्ञापन


विजय डी पाटिल ने यूएई में आयोजित टी-20 विश्व कप से भारतीय टीम के बाहर होने पर निराशा जताई और कहा, टीम इंडिया उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। हालांकि उन्होंने इसे खेल का हिस्सा बताया। उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आने वाले दिनों में अपनी बादशाहत बरकरार रखेगी।

भारतीय क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की घटती संख्या पर उन्होंने कहा कि अब प्रतिस्पर्धा पहले से ज्यादा बढ़ गई है। अभी भी कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी समेत कई युवा खिलाड़ी देश की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान प्रभात सिंह मिंटू, डॉ. राकेश सिंह, अतुल तिवारी, किशन शर्मा, सुधीर सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें