फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वायु सेना के विशेष विमान से आएंगी राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर पुख्ता रहेगी सुरक्षा; ये रहा शेड्यूल

Sat, 09 Dec 2023 08:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यूनियन और प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और यूनियन की समस्याओं को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 11 दिसंबर को काशी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। राष्ट्रपति के आगमन, प्रस्थान और ठहरने संबंधित सभी बिंदुओं पर सभी की जिम्मेदारियां तय की गईं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान पार्किंग आदि क्षेत्रों में चेकिंग पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना के विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सीधे काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम चार बजे एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


यूनियन और एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की हुई बैठक
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यूनियन और प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और यूनियन की समस्याओं को संज्ञान में लिया। इस दौरान यूनियन लीडर सुभाष तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, शिवनाथ, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश दुबे आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें