दशाश्वमेध घाट पर चल रही तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी। वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को फूल- मालाओं सेसजाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मौजूद रहेंगी।
फोर्स को ब्रीफ करते पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस की देखरेख 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 80 सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी और 16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जब दशाश्वमेध घाट पर आरती होगी, तब नौसेना के साथ ही जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबकी तैनाती गंगा की तरफ रहेगी। बाबतपुर हवाई अड्डे से शहर तक सड़क किनारे और सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों पर इलाकाई थाना पुलिस, यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। अग्निशमन व बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी रहेगी। एलआईयू कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।