फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राष्ट्रपति मुर्मू ने लिया काशी के कोतवाल का आशीर्वाद, बाबा कालभैरव की आरती उतारी

Mon, 13 Feb 2023 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। भैरवाष्टक के साथ राष्ट्रपति ने बाबा की आरती उतारी। मंदिर पहुंचते ही राष्ट्रपति का हर-हर महादेव... के उद्घोष के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर में पूजा करतीं राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। भैरवाष्टक के साथ राष्ट्रपति ने बाबा की आरती उतारी। मंदिर पहुंचते ही राष्ट्रपति का हर-हर महादेव... के उद्घोष के साथ स्वागत हुआ। मंदिर के महंत नवीन गिरी की अगुवाई में पांच ब्राह्मणों ने षोडषोपचार विधि से बाबा की विशेष पूजा कराई।

विज्ञापन


बाबा की पूजा करने के बाद राष्ट्रपति ने मंदिर की परिक्रमा भी की। इस बीच मंदिर प्रबंधन की तरफ से राष्ट्रपति को रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम भेंट किया गया। महंत ने बताया कि राष्ट्रपति ने देश की उन्नति, शांति व सुख-समृद्धि के लिए पूजा कराई। उन्होंने सरसों के तेल को अपने सिर से उतारकर बाबा की ज्योति में डाल दिया। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार का कष्ट हो तो बाबा उसे दूर करें।

राष्ट्रपति ने महंत से बाबा कालभैरव के महात्म्य के बारे पूछा। महंत ने उन्हें बताया कि काशी में दंड देने का अधिकार सिर्फ बाबा कालभैरव को है। बाबा कालभैरव भगवान शिव के पांचवें रुद्रावतार हैं। इनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दोपहर 2:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से 3:05 बजे शहर के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकों में नीलकंठ तिवारी,  सौरभ श्रीवास्तव,  स्टेशन कमांडर 39 जीटीसी ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल, एयर कमांडर अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें