फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में एक्स्ट्रा क्लास चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा करने के उद्देश्य से एक्स्ट्रा क्लास चलाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने संकायाध्यक्ष, विभागध्यक्ष, निदेशक के साथ ही कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजकर बताया कि आगामी दिनों में सीयूईटी, बीएड प्रवेश परीक्षा सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम को जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त कक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन चलवा कर मई के पहले सप्ताह तक पूरा करवाया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक का पत्र आने के बाद विश्वविद्यालय के साथ ही कॉलेजों में भी इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें