फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: झालर, लाइट, बैनर, छतरी उतारी गई आरती स्थल भी शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
गंगा में आई बाढ़ में डूबा मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 60.90 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा सेवा निधि की ओर से आरती स्थल पर लगे खंभों से झालर, लाइट, बैनर और छतरियां हटा दी गई हैं। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो इसी सप्ताह आरती स्थल को भी शिफ्ट करना पड़ सकता है। गंगा का जलस्तर इधर एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर 60.82 मीटर था, जो सोमवार को बढ़कर 60.90 मीटर हो गया। जलस्तर बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के कार्यकर्ताओं ने आरती स्थल के आसपास लगे झालर, लाइट, बैनर और छतरियां हटा दीं। जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर लगातार निगरानी की जा रही है। नावों से भी गश्त कराई जा रही है। नौकायन करने वालों को लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरी टीम पूरी तरह सतर्क है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें