फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिकल भी करवाया जाएगा। विवि की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परीक्षा विभाग की ओर से विषयवार परीक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। छात्र-छात्राओं की संख्यानुसार परीक्षा की तिथि पर मंथन चल रहा है। विवि से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक तृतीय, पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। इसमें अधिकांश पेपर 10 जनवरी तक खत्म हो जाएंगे। समय से परीक्षा परिणाम जारी हों, इसके लिए लिखित परीक्षा खत्म होते ही प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें जिलेवार कॉलेज और उसमें छात्र संख्या के अनुसार परीक्षकों की सूची तैयार करवाई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. दीप्ति मिश्रा का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें