विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी डहिया रामनगर में रविवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। दिन में मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद भजन और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में करीब 2000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें कॉलोनी की महिलाओं ने मोहल्ले की परिक्रमा कर गंगा घाट से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। आयोजन के दौरान गुप्तेश्वर राय, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित सिंह का सहयोग रहा।