फोटो
वाराणसी। शिवपुर तरना बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में सोमवार को भारत विकास परिषद वरुणा शाखा का 34वां दायित्व ग्रहण समारोह संकल्प सिद्धि के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने किया। प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश लगातार दूसरी बार शाखा के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि भारत विकास परिषद पूरे भारत में समाज सेवा के लिए समर्पित है और जरूरतमंदों की मदद हेतु नई योजनाएं चलाती है। इस मौके पर राष्ट्रीय, प्रांतीय और क्षेत्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद