फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में खेलेंगी प्रज्ञा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरारघुनाथपुर निवासी प्रज्ञा सिंह का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने आवास पर जाकर परिजनों को बधाई दी। पुरा रघुनाथपुर निवासी पंकज सिंह की बेटी प्रज्ञा सिंह आगामी 4 से 7 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के राज नंदगांव में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। एकलव्य स्टेडियम छात्रावास आगरा की खिलाड़ी प्रज्ञा के चयन होने की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रज्ञा ने बताया कि दादा राजेश सिंह जो सोनभद्र में पुलिस इंस्पेक्टर हैं, उनके मार्गदर्शन में बास्केटबॉल खेला और राष्ट्रीय टीम में चयन हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें