फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी कमला देवी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- काशी आए बहुत दिन हो गए आप लोग याद करते हैं मुझे

Wed, 20 Jan 2021 11:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी से कमला ने की बात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के पिंडरा विकास खंड के रामनगर गजेंद्रा गांव की कमला देवी से बात की। प्रधानमंत्री ने कमला से कहा कि नमस्ते, बहुत दिन हो गए मैं काशी नहीं आ पाया हूं। आप लोग याद करते हैं कि नहीं। आपको घर मिल रहा है, अब खुश है ना। इस पर कमला ने कहा कि घर पाकर वह बहुत खुश है। कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों ने हर-हर महादेव के उद्घोष से पीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन


पीएम ने कमला से पूछा क्या करती हो। कमला ने बताया कि कृषि कार्य के साथ बकरी पालन करती हूं। पीएम ने फिर पूछा, सोची थी मकान मिलेगा। कमला ने कहा कि सपने में भी घर मिलने की उम्मीद नहीं थी। अब घर मिलने से अच्छा लग रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कमला देवी से पूछा कि क्या वे उन्हें आशीर्वाद देंगी। उन्होंने हां में जवाब दिया।

प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि महिलाओं के लिए गठित स्वयं सहायता समूह का लाभ वे ले रही हैं कि नहीं। कमला ने बताया कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह से ही 30 हजार रुपये लेकर दस बकरियां खरीदी हैं।
विज्ञापन


कमला देवी के सवालों का जवाब देने पर प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद बना रहे, ताकि हम खूब काम करें। कमला देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास के निर्माण के लिए आज प्रथम किस्त की धनराशि उनके खाते में डिजिटली प्रधानमंत्री ने भेजा।

कोई गरीब बगैर घर के न रहे, बदलेगी गांवों की तस्वीर : पीएम
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई गरीब बगैर घर के न रहे। उसके सपनों का घर बने। ये आवास महिला सशक्तिकरण के माध्यम बनेंगे। इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी। आत्मनिर्भर भारत का सपना भारतवासियों के आत्मबल व आत्मविश्वास का पर्याय है।

उत्तर प्रदेश में 22 लाख गरीब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए चिह्नित किया गया है। पीएम ने कोरोना वैक्सीन और प्रकाश पर्व पर चर्चा कर बधाई दी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम का वर्चुअली स्वागत किया।
 

विज्ञापन

आवास निर्माण के लिए जगह बढ़ाई गई
आवास निर्माण के लिए जगह को 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया गया है। इसमें खाना बनाने, रसोई का क्षेत्र भी शामिल है। इस योजना के तहत मैदानी इलाकों में इकाई सहायता 1.20 लाख रुपये तय है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 में की गई थी।

इस योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए किया। पहले से बसे हुए किसी पुराने घर की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शौचालय निर्माण लिए 12 हजार रुपये अतिरिक्त धनराशि जारी की गई। घर की वरिष्ठ महिला, पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर आवास आवंटन किया गया।

वाराणसी के 5747 लाभार्थियों के खाते में भेजी 2792.80 लाख की धनराशि
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वाराणसी जिले के 5747 लाभार्थियों के खाते में 2792.80 लाख रुपए की धनराशि डिजिटली भेजी गई। इनमें 4099 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 1639.20 लाख तथा 1648 लाभार्थियों के बैंक खाते में द्वितीय किस्त के रूप में 1153.60 लाख रुपये की । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें