वाराणसी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के तौर पर प्रदीप अग्रहरी के नाम की घोषणा हो चुकी है। प्रदीप अग्रहरी 2014 से 2019 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं और इन्हें संगठन के कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस पद के लिए कुल 78 लोगों ने आवेदन किया था और पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने इनके नाम की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष पद के नाम को अभी घोषित नहीं किया गया था और अभी होल्ड पर रखा गया है।