फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिविर में पेनाल्टी को गोल में बदलने का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में खेलने वाली वाराणसी मंडल की महिला टीम का शिविर लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में लगाई गई है। शिविर में 20 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। कोच इदरीस अहमद और अंकित गुप्ता की देखरेख में ये शिविर में खिलाड़ियों को पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में खिलाड़ियों को अलग-अलग कोण से पर शॉट लगाने और अपने टीम के खिलाड़ी को पास करने का अभ्यास कराया। शिविर में खिलाड़ियों को बॉल लेकर दौड़ लगाने अलावा स्ट्रैंथनिंग के लिए वर्कआउट कराया गया। इसके अलावा फॉरवर्ड खिलाड़ियों से शूटिंग कराई गई। उसमें उनको इस बात की जानकारी दी गई कि सेंटर और लेफ्ट विंग से हिट किस कोण से लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें