फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठ पूजा पर निर्बाध रहेगी बिजली, सिगरा में बने कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था की होगी निगरानी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए रहेगी टीम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। पर्व के मद्देनजर शहर के घाटों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति की निगरानी और बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए सिगरा में बिजली निगम के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिशासी अभियंता आर वी शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। कहीं भी बिजली गुल होने, तार टूटने, ट्रांसफार्मर में खराबी या अन्य तकनीकी समस्या पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना देकर समस्या दूर कराई जाएगी। घाटों तक जाने वाले रास्तों और पूजा स्थलों के आसपास बिजली के तारों और उपकरणों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित न हो और फॉल्ट को ठीक किया जा सके, इसके लिए कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें