वाराणसी। शहर में शनिवार को कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तथा पांडेयपुर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे विद्युत पोलों और लाइनों को भूमिगत करने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसी तरह नगरीय विद्युत वितरण खंड-चेतमणि के अंतर्गत 33/11 केवी नरिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो