फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती:चार दिन से अंधेरे में 300 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आयर बाजार में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 16 से 20 मार्च के बीच तीन बार जल चुका है। इसकी वजह से चार दिन से बिजली नहीं है। 300 परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी मुकुंद जायसवाल, विश्वजीत बैरागी, रामप्यारे, एडवोकेट नागेंद्र कुमार यादव और अभिषेक की शिकायत पर 16 मार्च को ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन लाइन चालू होते ही ट्रांसफार्मर जल गया। दो दिन बाद 18 मार्च को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया। वह भी पूरी क्षमता से नहीं चला और खराब हो गया। खराब ट्रांसफाॅर्मर क्राइस्ट नगर उपकेंद्र से संबंधित है। जेई पंकज चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर 16 मार्च से कई बार बदला जा चुका है। लोड ज्यादा होने की वजह से समस्या आ रही है। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। बृहस्पतिवार को उसे बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें