फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती:30 हजार लोगों को साढ़े आठ घंटे बाद मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते बुधवार को पुरनपट्टी फीडर से संबंधित सारनाथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से सात गांव के 30 हजार लोगों को साढ़े आठ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। फीडर लाइन में आई गड़बड़ी की वजह से दोपहर 12 बजे से कटी बिजली रात करीब साढ़े आठ बजे बहाल हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से सिंहपुर, पतेरवा, नईबाजार, छाहीं, दामोदरपुर, कल्यानपुर, सुल्तानपुर सहित कई अन्य गांव में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ ग्रामीण आरके यादव ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे फीडर के मेन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे बिजली कर्मियों ने रात 8:20 बजे ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें