जौनपुर। बढ़ रही भीषण गर्मी व 14 अप्रैल से सहालग सीजन शुरू होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आलू 30 रुपये तो लौकी 40 रुपये किलो बिक रही है।
इस समय बाजार में कोई भी हरी सब्जी 40 रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं बिक रही है। लगन के चलते भाजी की खपत भी बढ़ गई है जिससे इनके बढ़े हैँ। जहां एक तरफ तेज लू के कारण खेतों में सब्जियां झुलस जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ मनमानी बिजली कटौती से किसान समय से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में लटके खुले बिजली के जर्जर तारों के न बले जाने से शॉर्ट सर्किट के चलते उनमें से निकली चिंगारी से आग लगने से फसलें नष्ट हो जा रही हैं।