फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की 'काशी' में दरवाजों पर चिपके पोस्टर, लिखा- सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि घर में बेटियां हैं

Mon, 10 Jun 2019 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दरवाजों पर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोग आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद अलीगढ़ सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में पोस्टर लगाकर सरकार से बेटियों को सुरक्षा देने की अपील की गई है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ में मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद काशी के लक्सा इलाके के दर्जन भर से ज्यादा घरों के दरवाजों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर चिपका कर सरकार से अपील की गई है कि बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए। पोस्टर पर लिखा है कि "सरकार सुरक्षा दें... क्योंकि घर में बेटियां हैं।"

दरवाजों पर लगे पोस्टर

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनका कहना है कि कहीं ये घटना किसी और महिला या बेटी के साथ ना हो, इसलिए ये पोस्टर लगाकर सरकार से बेटियों को सुरक्षित माहौल देने की अपील की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें